राजधानी रांची हुई राममय, ढोल, ताशे और नगाड़े के साथ निकली रामनवमी की भव्य शोभायात्रा

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची राममय हुई। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव की धूम रही। दो साल के बाद रविवार को रांची का मेन रोड महावीरी पताकाओं से पटा रहा। शहर की हृदयस्थली अल्बर्ट एक्का चौक गुलजार रहा। ढोल नगाड़े और ताशा पार्टी के साथ विशाल रामनवमी शोभायात्रा निकाली गयी।

रातू रोड के पंडरा में मुख्य अखाड़े से निकलने वालीं शोभायात्राएं शहर के विभिन्न मार्गों से होकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचीं। अल्बर्ट एक्का चौक गगनभेदी नारों से गूंजता रहा। रामनवमी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए दर्जनों स्वयंसेवी संस्था और धार्मिक संगठनों की ओर से सेवा शिविर लगाये गये थे। ये शिविर शहर के मुख्य मार्ग से लेकर निवारणपुर तपोवन मंदिर तक लगे हुये थे।

इधर रांची पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये थे। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में थानावार नियमित गश्त की जा रही थी। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्ग, चौक-चौराहे और संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।