दुमका। पैसेंजर ट्रेन से ट्रैक्टर टकरा गया। इस घटना में चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते पुलिस वहां पहुंची। हादसे के बाद करीब एक घंटे लोक ट्रेन खड़ी रही।
जानकारी के मुताबिक जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटनिया गांव के बाराप्लासी के समीप दुमका-भागलपुर मुख्य रेल लाइन मार्ग पर घटना घटी। डीईएमयू दुमका हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन से ट्रेक्टर टकरा गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वहां भीड़ लग गई।
हादसे की सूचना मिलते ही जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद करीब एक घंटे लोकल ट्रेन खड़ी रही। मृत ट्रैक्टर चालक मधुबन तिलाटांड का रहने वाला था।