योगेश कुमार पांडेय
गिरिडीह। क्या कोई बच्चा किसी को जेल पहुंचा सकता है। शायद आपका जवाब नहीं हो। हालांकि झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ में ऐसा हुआ है। एक बच्चे ने युवक को जेल पहुंचा दिया।
यह मामला जमुआ प्रखंड की गेनरो पंचायत के छोटकी कुम्हरिया गांव का है। बीते शुक्रवार की रात एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ घर में सो रही थी। दरवाजा अंदर से सटाया हुआ था। रात करीब दस बजे एक युवक उसके घर में घुस आया। महिला के साथ जबरन बलात्कार किया। इस बीच बच्ची रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर बगल में सो रहे परिजन जाग गए।
परिजन जब कमरे के पास आये, तब उक्त युवक को देखकर हल्ला मचाये। परिजनों के जागने के बाद युवक ने भागने का प्रयास भी किया। हो हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण जाग गये। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पकड़ाये युवक की पहचान झलकड़ीहा पंचायत के धावाटांड गांव निवासी परवेज आलम के रूप में हुई है।
महिला के आवेदन के पर थाना में केस दर्ज किया गया। पीड़िता ने आवेदन में रात में घर में घुसकर बलात्कार करने की बात कही है। एक बच्चे की मां के साथ बलात्कार करने के आरोपी परवेज आलम को पुलिस रविवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने कहा आवेदन के आधार पर केस करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।