उपलब्धि : मुंगेर की बेटी सनाया ने जीता मिस्टर एंड मिसेस स्टार रॉयल इंडिया नेशनल खिताब

देश बिहार
Spread the love

मुंगेर। मुंगेर जिले के जमालपुर स्थित कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलक्खा की रहनेवाली सनाया यादव जयपुर में आयोजित मिस्टर एंड मिसेस स्टार रॉयल इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों के 28 युवक और 16 युवतियों ने भाग लिया था।

सनाया यादव जमालपुर के नोट्रेडेम एकेडेमी की छात्रा रही है। सनाया यादव अपनी मां संगीता देवी के साथ प्रतियोगिता में किस्मत आजमाने पहुंची थी। नौलक्खा निवासी शंभू यादव की पुत्री सनाया यादव बहुमुखी प्रतिभा की धनी है।

उसने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और हाजिर जवाबी से मिस्टर एंड मिसेज स्टार ऑल इंडिया नेशनल प्रतियोगिता के निर्णायक को प्रभावित किया।