माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ

अन्य राज्य देश
Spread the love

त्रिपुरा। बीजेपी नेता माणिक साहा ने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली है। त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। इस बीच बीजेपी नेता बिप्लब देब ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

बिप्लब देब ने ही विधायक दल की बैठक में डॉक्टर साहा के नाम का प्रस्ताव रखा था। साहा प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष थे। इससे पहले भी बीजेपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में मुख्यमत्री तीरथ सिंह रावत को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान सौंप चुकी है।