आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसाइटी ने वृद्धाश्रम में लगाया स्वास्थ्य शिविर

अन्य राज्य देश
Spread the love

बिलासपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसाइटी ने पुलिस लाइन स्थित कल्याण कुन्ज वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें लाइफ केयर हॉस्पिटल के डॉ रामकृष्ण कश्यप, डॉ स्मिता कश्यप, श्रीमती रुक्मिणी कश्यप और उनके स्टॉफ ने 55  महिला-पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं दीं।

इस मौके डॉ कश्यप ने कहा कि वृद्धाश्रम के जो भी बुजुर्ग किसी भी बीमारी से परेशान हैं, उनके हॉस्पिटल में इलाज करा सकते हैं। कार्यक्रम में आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापिका अरुणिमा मिश्रा, अध्यक्ष नितिन त्रिपाठी, हिमांशु कश्यप, ईश्वर मंगलानी, गोविंद राय सहित संस्था के सदस्य उपस्थित थे।