महिला दिवस : घोड़े पर विधानसभा पहुंची कांग्रेस विधायक, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के दिन फिर घोड़े पर सवार होकर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद झारखंड विधानसभा पंहुची। पिछले साल भी इस दिन वह ऐसे ही विधानसभा आई थी। तब उनके इस कदम की देशभर में चर्चा हुई थी।

बीते साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अर्जुन पुरस्कार से नवाजे गए रिटायर्ड कर्नल रवि राठौड़ ने विधायक अंबा प्रसाद को घोड़ा गिफ्ट किया था। इसके बाद वह वह उसी घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंच गई। विधायक के घोड़े को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्‍हें बाहर ही रोक दिया गया था।

जानकारी हो कि झारखंड के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को अपने माता-पिता की राजनीतिक विरासत को संभालने का श्रेय जाता है। उनके पिता योगेंद्र साव और मां निर्मला देवी पूर्व विधायक रहे हैं। माता-पिता सहित भाई पर कफन सत्याग्रह को लेकर केस चल रहा है।

अंबा प्रसाद ने रांची यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है। वह रांची हाईकोर्ट में वकालत करती थीं। हालात ऐसे हुए कि उन्‍हें राजनीति में आना पड़ा।