रांची पुलिस ने पीएलएफआई के इस उग्रवादी को यहां से किया गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी कांडे मुंडा उर्फ अमर मुंडा को खरसीदाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। रांची पुलिस उसे नामकुम थाना में रख कर पूछताछ कर रही है।

पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि खरसीदाग थाना क्षेत्र में वह किन घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में था। रांची पुलिस इसे बड़ी सफलता मान कर चल रही है। पूछताछ में कई राज से पर्दा उठने की उम्मीद पुलिस को है।