विवाह समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से सामूहिक बलात्‍कार

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर शर्मशार करने वाली घटना जिले से सामने आई है। यहां एक नाबालिग के साथ छह युवकों ने दुष्‍कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना को छह युवकों ने अंजाम दिया।

बताया जाता है कि नाबालिग विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। दुष्‍कर्म करने वालों में उसका प्रेमी भी शामिल है। पुलिस ने दुष्‍कर्म के आरोपी प्रेमी सहित पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।