स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में नया सत्र शुरू, बच्चों के चेहरे पर लौटी खुशियां

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्‍वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्‍कूल में नया सत्र शुरू हो गया। इसके साथ ही बच्‍चों के चेहरे पर खुशियां लौट आई। कोविड-19 की वजह से पिछले दो साल से विद्यालय बंद था। बच्चे ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई कर रहे।

स्‍कूल का का नया सत्र 2022-23 मंगलवार यानी 22 मार्च को प्रारंभ हुआ। बच्चों में विद्यालय आने की उत्सुकता उनके चेहरे पर झलक रही थी। अपने विद्यालय, शिक्षक शिक्षिका और कक्षा को देखकर बच्चे काफी खुश थे। बच्चों ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय आने से वह बहुत खुश हैं। सभी कक्षा में उपस्थिति भी अच्छी रही।

बच्चों को कोविड के कारण हुए मानसिक तनाव से बाहर निकलने के लिए शिक्षिकाओं ने उनके साथ बहुत सारे रोचक खेल खेले। स्कूल में बच्चों की आवाज से चहल-पहल बढ़ गई थी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने स्वयं प्रवेश द्वार पर खड़े होकर बच्चों का स्वागत किया।