गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, झारखंड में ये है दाम

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। नन-सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी की गई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कमी की गई है। नई कीमत 22 मार्च, 2022 से प्रभावी हो गई है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने झारखंड की राजधानी रांची में नन-सब्सिडी वाली 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब इसकी कीमत 1007.00 रुपये हो गई है। बताते चलें कि बीते एक अक्टूबर को भी दाम नहीं बढ़ाया गया था। तब कीमत 942 रुपये थी। छह अक्टूबर को इसकी कीमत में 15 रुपये की वृद्धि की गई थी। इसके बाद सिलेंडर का दाम 957 रुपये हो गया था। इसके बाद से कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

रांची में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 8 रुपये की कमी की गई है। इसके बाद 19 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की कीमत 2134.50 रुपये हो गई है। एक मार्च को इसकी कीमत में 108.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद दाम बढ़कर 2142.50 रुपये हो गया था। फरवरी में इसका दाम 2034.00 रुपये था। जनवरी के मुकाबले फरवरी में इसकी कीमत 89.50 रुपये की कमी की गई थी।