घर घर तिरंगा को लेकर ब्यूरो ने निकाली जन जागरुकता रैली

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड की ग्राम पंचायत पोबी प्रज्ञा केंद्र में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के तत्वावधान में ‘घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर जन जागरुकता सह रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा के साथ गांव में रैली निकाली गई। राष्ट्रभक्ति नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्यूरो के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने की।

पांडेय ने कहा कि पूरा देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं, कार्यक्रम चल रहे हैं। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 13 से 15 अगस्त तक सभी नागरिक अपने अपने घरों में अनिवार्य रूप से तिरंगा लहराए। सिर्फ गणतंत्र 26 जनवरी या 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही नहीं, अब 365 दिन तिरंगा लहराने की आजादी मिल गई है। तिरंगा से राष्ट्रीय भावना प्रस्फुटित, मन प्रफुल्लित व सद्भावना का संचार होता है।

ग्रामीणों द्वारा अपने-अपने घरों में तिरंगा लहराने का सामूहिक संकल्प लिया गया। उक्त अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन दास, उप मुखिया प्रतिनिधि मुकेश साव, चंद्रकिशोर राय, राजकुमार सिंह, असफाक मलिक, यूसुफ मलिक, संतोष कुमार साव, मनीष राम, करण सिन्हा, भोला  कुमार सिंह, कटी सिंह, राजेश गोस्वामी, लखन लाल साव, रिंकू देवी, पिंकी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।