ममता का अखिलेश को सलाह, EVM की फॉरेंसिक जांच कराएं

अन्य राज्य
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की हार के लिए EVM को जिम्‍मेवार ठहराया। उन्‍होंने अखिलेश को निराश नहीं होने की बात कही। EVM की फॉरेंसिक जांच कराने की सलाह दी।

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कांग्रेस चाहे तो हम सब मिलकर 2024 का आम चुनाव लड़ सकते हैं। अभी के लिए आक्रामक नहीं हों। सकारात्मक रहें। यह जीत (4 राज्यों में विधानसभा चुनाव) भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति होगी। 2022 के चुनाव परिणाम 2024 चुनावों के भाग्य का फैसला करेंगे।

ममता बनर्जी ने कहा कि EVM की लूट हुई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें EVM की फॉरेंसिक जांच करानी चाहिए। अखिलेश यादव का वोट प्रतिशत इस बार 20% से बढ़कर 37% हुआ है।

ममता ने कहा कि सभी राजनीतिक दल जो भाजपा से लड़ना चाहते हैं, उन्हें साथ चलना चाहिए। कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो रही है। हम कांग्रेस पर निर्भर नहीं रह सकते हैं।