भगवंत मान राजभवन में नहीं, शहीद भगत सिंह के गांव में लेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ

देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। 117 सीटों में से 92 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। भगवंत मान प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकरकलां में भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। भगवंत मान आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को न्यौता देने दिल्ली पहुंच रहे हैं। भगवंत मान शहीद भगत सिंह के अनुयायी हैं।

आम आदमी पार्टी ने उन्हें पोल के जरिए पंजाब के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया था। पंजाब ने आम आदमी पार्टी ने सारे विरोधियों को चौंका दिया। बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव हार गए। अब आम आदमी पार्टी पहली बार किसी पूर्ण राज्य में सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है।

चुनाव हार चुके सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आज चंडीगढ़ में अपना इस्तीफा सौंपने राजभवन जाएंगे तो वही भगवंत मान केजरीवाल से मिलने दिल्ली पहुंचेंगे और उन्हें शपथग्रहण में शामिल होने के लिए निमंत्रण देंगे।

जीत के बाद भगवंत मान ने कहा था कि वो शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के अपने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक भी कर सकते हैं।