बिहार के आरा में बेखौफ अपराधियों ने महिला सिक्योरिटी गार्ड से किया दुष्कर्म

अपराध देश बिहार
Spread the love

आरा। बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है और पुलिस बेबस। ऐसे में आरा जिले में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के समय दरिंदों ने महिला की बेरहमी से पिटाई भी की, जिससे उसकी हालत गंभीर है। महिला को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है।

घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा एवं वीरपुर मुख्य पथ की बतायी जा रही है। सोमवार देर शाम महिला अपने मायके से ससुराल लौट रही थी। सुनसान जगह पर 3 अपराधी उसके साथ छेड़खानी करने लगे। महिला ने विरोध किया, तो तीनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद एक अपराधी ने उसका रेप किया।

रास्ते से गुजर रहे एक शख्स की नजर महिला पर पड़ी, जिसके बाद व्यक्ति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी महिला के बयान पर पुलिस ने छापेमारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रेप मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।