झारखंड के होटल में मिला भेल के डीजीएम का शव, बिहार के रहने वाले थे मनोज

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के होटल कैपिटोल हिल के कमरे से भेल डीजीएम का शव मिला है। मृतक का नाम मनोज कुमार है। वह होटल कैपिटोल हिल में रुके हुये थे।

होटल से शव मिलने के बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है।

मृतक मनोज कुमार बिहार के अररिया जिले के रहनेवाले थे। शनिवार सुबह उनके सहकर्मी ने नाश्ते के लिए कॉल किया, तो फोन नहीं उठाया। दोपहर को जब मनोज कुमार को लंच के लिए फोन किया, तो भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद कमरे के दरवाजे को खटखटाया गया। उसके बाद भी मनोज कुमार ने अपना कमरा नहीं खोला।

इसके बाद इस घटना की जानकारी हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस ने होटल पहुंच कर कमरे के दरवाजा को तोड़ कर शव को निकाला।

पुलिस ने बताया कि यह नेचुरल डेथ है। इस घटना की सूचना मृतक के परिवारवालों को दे दी गयी है। मृतक के परिवारवाले वाराणसी में रहते हैं।