चाय पीकर सोने चली गई बेटी, बेचैनी होने पर पिता ले गये अस्‍पताल, फिर ..

झारखंड
Spread the love

देवघर। बेटी ने पिता को खाना दि‍या। खुद चाय पीकर सोने चली गई। बेचैनी होने पर पिता अस्‍पताल ले गये। वहां डॉक्‍टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला झारखंड के देवघर जिले के हनुमान टिकरी मोहल्ला का है।

यहां की रहने वाली छात्रा निकिता सिंह (18) के पिता गोपाल कुमार सिंह बाबा मंदिर में फोटोग्राफी करते हैं। उन्‍होंने बताया कि उनकी बेटी बीए फाइनल ईयर में पढ़ रही थी।

शुक्रवार की रात बेटी ने उन्हें खाना दिया। उसके बाद चाय पीकर खुद सोने के लिए चली गई। कुछ देर बाद हुआ बेचैन होने लगी। इस पर पूछने पर उसने कहा कि लगता है वह अब नहीं बचेगी।

उसने कहा कि गलती से जूं मारने की दवा चाय में मिलाकर पी ली है। उसे तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता के मुताबिक बेटी पढ़ने में काफी तेज थी। वह ट्यूशन कर अपने पढ़ाई का खर्च खुद वहन करती थी। उसकी मौत से पूरा परिवार स्तब्ध है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।