सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, मां पहुंची पुलिस के पास

अपराध देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के बैतूल में एक शख्स ने अपनी ही सौतेली बेटी का बलात्कार कर दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने सौतेले पिता पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के मुताबिक बैतूल में रहने वाली एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने 30 वर्षीय सौतेले पिता पर आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो एक्ट के तहत कई धाराओं में केस दर्ज कर दिया है।

पीड़िता के मुताबिक उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन उसी वक्त उसकी मां आ गई। उसे बचा लिया। इसके बाद मां-बेटी ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक लगभग एक महीने पहले भी उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता की मां को उसके सगे पिता ने पांच साल पहले छोड़ दिया था। कुछ वक्त बाद पीड़िता की मां ने आरोपी से मंदिर में शादी कर ली थी।