क्रिकेट महालीग शुरू होने से पहले एमएस धोनी ने छोड़ी कप्तानी, ये बने नए कप्तान

खेल देश
Spread the love

नई दिल्ली। धुरंधर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने ये घोषणा कर अपने फैंस को चौका दिया है। धोनी ने क्रिकेट महालीग के 15वें सीजन के शुरू होने से 2 दिन पहले ही चेन्नई टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। रविंद्र जडेजा आगामी सीजन में चेन्नई टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी बतौर बल्लेबाज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

2008 से एमएस धोनी चेन्नई टीम के कप्तान रहे हैं। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई टीम महालीग के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम है। एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई टीम को चार बार महालीग का चैंपियन बनाया है।

क्रिकेट महालीग के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ टीमों में मुंबई टीम के बाद चेन्नई टीम का नाम है। चेन्नई टीम ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ”महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई टीम की कमान टीम के अनुभवी एवं सबसे पुराने खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया है।

जडेजा, जो 2012 से चेन्नई टीम के अभिन्न अंग रहे हैं, टीम का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई टीम का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।”