कोविड महामारी में मदद के लिए आगे आई अभिनेत्री हुमा कुरैशी, ये भी आये साथ

देश नई दिल्ली सरोकार
Spread the love

  • सेव द चिल्‍ड्रेन के साथ मिलकर दिल्‍ली में 100 बेड का अस्‍पताल खोलने की तैयारी

नई दिल्‍ली। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने संकटग्रस्त बच्चों की मदद वाले संगठन सेव द चिल्ड्रन के साथ भागीदारी की है। यह भागीदारी राष्ट्रीय राजधानी के स्वास्थ्य ढांचे पर बोझ को कम करने के लिए 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के लिए धन जुटाकर दिल्ली को महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए है। जल्‍द ही हुमा हॉलीवुड फिल्‍म आर्मी ऑफ द डेड में दिखाई देने वाली है। इसका निर्देशन जैक स्नाइडर ने किया है।

हुमा नई दिल्ली की रहने वाली है। उसने सेव द चिल्ड्रन के साथ इस पहल पर काम कर रही है, जो कोविड-19 की वजह से हो रही मौतों और निराशाजनक माहौल के बीच उम्मीद प्रदान करेगी।

सोनाक्षी सिन्हा, मुदस्सर अजीज, जय शेवकरामानी, अर्जुन कपूर, मोनिशा आडवाणी, रोहित धवन, हंसल मेहता, रमेश तौरानी, दीया मिर्जा, अनीषा पादुकोण, श्वेता नंदा, साकिब सेल जैसे फिल्म बिरादरी से जुड़े कई दोस्त भी हुमा के समर्थन में सामने आए हैं।

इस बारे में हुमा कुरैशी ने कहा, ‘मेरे आसपास जो कुछ हो रहा था, उससे मैं बहुत आहत और भयभीत थी। नई दिल्ली को दूसरी लहर में बढ़ते केसेस, मौतों के आंकड़ों और बोझ में दब रही स्वास्थ्य प्रणाली के साथ देखना मेरे लिए बेहद निराशाजनक था। मुझे मदद के लिए कुछ करना था। सेव द चिल्ड्रन पहले से ही अधिकारियों के संपर्क में था। सभी काम सही तरीके से आगे बढ़े। यह तो केवल एक शुरुआत है। हम दिल्ली से शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन मेरी योजना इस अभियान को दूसरे शहरों तक ले जाने की है। इस घातक वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए हमें एक साथ आने की आवश्यकता होगी।

कोरोनावायरस की दूसरी लहर में सेव द चिल्ड्रन ने #ProtectAMillion (प्रोटेक्ट अ मिलियन यानी दस लाख को बचाओ) मिशन शुरू किया है। 14 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 57 जिलों में 1 मिलियन (10 लाख) बच्चों और उनके परिवारों तक पहुंचने की प्रतिबद्धता का लक्ष्य रखा है। हुमा के सहयोग से सेव द चिल्ड्रन को दस लाख की सुरक्षा के अपने मिशन के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी।

सेव द चिल्ड्रन के सीईओ सुदर्शन सुचि ने कहा, ‘भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर ने हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को हिलाकर रख दिया है। अचानक केस और बोझ बढ़ने से बहुत अधिक प्रभावित और हड़बड़ा गई है। हम बढ़ते मामलों और मौतों से जूझ रहे हैं। हुमा ने अपने ‘ब्रीथ ऑफ लाइफ’ की प्रतिज्ञा लेकर हमारे साथ आने की प्रतिबद्धता जताई है। इसने सबसे कमजोर तबके के बच्चों तक पहुंचने में हमें बढ़ावा मिलेगा। हुमा के समर्थन से हम प्रशासन के साथ मिलकर दिल्ली की कोविड-19 देखभाल की आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम होंगे। उन लोगों के लिए सेवाएं मुहैया कराएंगे, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है – यानी वंचित तबके के समुदाय और बच्चे। इसके अलावा हम उन सबसे कमजोर लोगों तक पहुंचेंगे, जो इस समय घर पर हैं। लॉकडाउन व आय नहीं होने से जीवनरक्षक दवा और आपूर्ति तक नहीं पहुंच सकते हैं। हम अपनी प्रतिबद्धता के साथ सेव द चिल्ड्रन से जुड़ने के लिए हुमा के बहुत आभारी हैं। हम जानते हैं कि हम उस मिशन को हासिल करेंगे जिसे हमने शुरू किया है।‘