प्रशांत अंबष्ठ
बोकारो। कोरोना महामारी के बीच गोमिया प्रखंड के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर आई है। गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो की अनुशंसा और विधानसभा मे उठायी गई आवाज के 18 मध्य विद्यालय और एक उच्च विद्यालय उत्क्रमित किये जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक मध्य विद्यालय कथारा, मध्य विद्यालय चिदरी, मध्य विद्यालय होसीर, मध्य विद्यालय हजारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहावान, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुट्टे, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झूमरा पहाड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध, उत्क्रमित, मध्य विद्यालय हुरदाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झिरकी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंडेर, मध्य विद्यालय तिलैया, मध्य विधालय,बडकी सिधावारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालबांध, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खखंडा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी बिहार गोमिया, मध्य विद्यालय हुरलुंग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुगनू, उत्क्रमित मध्य विद्यालय केरी को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया जाएगा।
तिरला उत्क्रमित विद्यालय को +2 में परिणत किया जाएगा। इस दिशा में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। इन विद्यालयों के उत्क्रमित होने से गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा का बेहतर विकास होगा।