ऑटो, बस का किराया हो सकता है महंगा, CNG में 50 पैसे और PNG में 1 रु. की हुई वृद्धि

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली में CNG के दाम बढ़ गए हैं और ये महंगी हो गई है। दाम बढ़ने से बस, ऑटो, टैक्सी का किराया भी बढ़ सकता है। दिल्ली में आज से CNG के दाम में 50 पैसे का इजाफा हो गया है। इसके अलावा आज PNG गैस भी 1 रुपये महंगी हुई है।

आज से CNG के लिए 59.01 रुपये की बजाय अब लोगों को 59.51 रुपये चुकाने होंगे और इससे उनकी गाड़ियों को चलाने का खर्च बढ़ जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इन बढ़ते दामों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

ट्वीट के जरिए सभी बढ़े हुए दामों का हवाला देते हुए सुबह को ‘महंगाई वाली मॉर्निंग’ करार दिया है। ट्वीट में कहा है कि अब घर की गैस के साथ ऑटो, टैक्सी, बस किराया भी बढ़ेगा।