बिहार में प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का तबादला, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

देश बिहार
Spread the love

पटना। बड़ी खबर बिहार से आयी है। बिहार के प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अमित अनुराग को खगड़िया सदर का एसडीओ बनाया गया है, वहीं पूर्णिया वायसी की अनुमंडल पदाधिकारी कुमार तोसी बनीं हैं।

शेखपुरा पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह बनाये गये हैं। सुमित कुमार समाज कल्याण विभाग के उप सचिव बने हैं। कुंदन कुमार बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी, तो वहीं दलसिंहसराय की अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी को बनाया गया है। प्रदीप कुमार को गोपालगंज सदर एसडीओ और अमिताभ कुमार किशनगंज एसडीओ बनाये गये हैं, वहीं आदित्य कुमार झा हवेली खड़गपुर के एसडीओ बने हैं।

उदाकिशनगंज के लोक शिकायत पदाधिकारी शाहनवाज अहमद बनाये गये हैं। औरंगाबाद के शिकायत पदाधिकारी धर्मेंन्द्र कुमार को बनाया गया है। भवन निर्माण विभाग के उप सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार को बनाया गया है। वहीं शिक्षा विभाग के उप निदेशक उपेन्द्र प्रसाद सिंह बने हैं, जबकि मत्स्य संसाधन विभाग के उप सचिव सुमन कुमार साह बने हैं।