रूस। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज की सुबह टेलीविजन पर आकर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। हालांकि उन्होंने कहा कि रूस की यूक्रेन पर कब्जे की कोई योजना नहीं है।
पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के लोग ये चुनाव कर सकेंगे कि उनके देश को कौन चलाता है। रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के सैनिकों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा है। पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में तैनात सैनिकों से कहा कि वे अपने हथियार डालकर, वापस अपने घरों को चले जाएं।
पुतिन ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो जो भी खून बहेगा, इसके लिए यूक्रेन जिम्मेदार होगा। उनके इस ऐलान के बाद किसी भी वक्त रूस की सेना यूक्रेन में घुस सकती है। पुतिन ने उन देशों को भी ‘बुरे नतीजे’ भुगतने की धमकी दी है जो कि यूक्रेन के पक्ष ले रहे हैं।