‘ड्रीम गर्ल 2’ में दिखेंगे आयुष्मान खुराना, राज शांडिल्य और एकता कपूर से मिलाया हाथ

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। 2019 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। काफी समय से दर्शक इसके सीक्वल का भी इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया था, जबकि एकता कपूर फिल्म की निर्माता थीं। अब खबर मिल रही है कि आयुष्मान ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए फिर राज और एकता के साथ अपना हाथ मिलाया है।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को फ्रेंचाइजी के रूप में बदलने के लिए आयुष्मान, एकता और राज उत्साहित हैं। टीम फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। इतना ही नहीं, प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो गया है और फिल्म की शूटिंग इस साल जून में शुरू होने की संभावना है।

दरअसल, ‘ड्रीम गर्ल’ 2 भी एक सोशल कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में दर्शकों के लिए एक खास संदेश भी होगा। हालांकि, आयुष्मान के अलावा बाकी कास्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।