अब प्रियंका गांधी भी इस तारीख से निकालेंगी मार्च, महिलाओं के साथ करेंगी पैदल यात्रा

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। भाई राहुल गांधी की तर्ज पर बहन प्रियंका गांधी ने भी मार्च निकालने का फैसला किया है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।

राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने भी भाई की तरह मार्च निकालने का फैसला किया है। कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी अगले साल अपनी पैदल यात्रा शुरू करेंगी। इस दौरान वह महिलाओं के साथ सड़क पर चलेंगी।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने रविवार को प्रियंका गांधी के पैदल मार्च के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका महिला मार्च का नेतृत्व करेंगी। इसे 2023 में दो महीने तक निकाला जाएगा। 26 जनवरी 2023 से महिला मार्च की शुरुआत होगी।

इस दौरान देश के सभी राज्यों की राजधानी में महिला मार्च का आयोजन किया जाएगा। महिला मार्च कार्यक्रम का समापन 26 मार्च 2023 को होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दिन प्रियंका गांधी की यात्रा शुरू होगी।

यहां बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 8 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी। यात्रा का समापन कश्मीर में होगा। इस दौरान राहुल गांधी करीब 3570 किमी की दूरी तय करेंगे। यह पैदल यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजर रही है।

भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को राजस्थान में प्रवेश करेगी। यात्रा मध्य प्रदेश से झालावाड़ में प्रवेश करेगी। राजस्थान में राहुल गांधी 17 दिन रहेंगे। वह 500 किमी दूरी तय करेंगे।

यह पहली बार है जब भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस शासित राज्य में प्रवेश करेगी। झालावाड़ के झालरापाटन के चवली चौराहा पर गांधी और अन्य यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।