ऑक्सफोर्ड स्कूल की दो छात्राएं ‘स्टार चाइल्ड नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं को ‘स्टार चाइल्ड नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। कक्षा छह में अध्ययनरत आरूषि केशरी और कक्षा 8वीं की प्रियंका कुमारी को यह सम्‍मान मिला

चित्रकला एवं सुलेख प्रतियोगिता में छात्राओं ने राष्‍ट्रीय स्तर पर उत्कृष्‍ट प्रदर्शन कि‍या। ये प्रतियोगिताएं महाराष्‍ट्र के पुणे स्थित नेशनल एडुकेशन एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा राष्‍ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी। इसमें दोनों छात्राओं ने शानदार प्रदर्षन कर ‘स्टार चाइल्ड अवार्ड’ एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने दोनों छात्राओं को अवार्ड जीतने पर बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्‍य की कामना करते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।