weather alert

Jharkhand : फिर मौसम अलर्ट जारी, इन जिलों के लोग रहें सतर्क

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। मौसम केंद्र ने फिर अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार झारखंड के कई जिलों में कुछ घंटों में बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर यहां के लोग सतर्क रहें।

केंद्र के मुताबिक इन जिलों में मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इसका असर पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, खूंटी, रांची, चतरा, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, पलामू, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, लातेहार, दुमका, गोड्डा जिले में पड़ने की आशंका है।

मौसम केंद्र ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है। अपील की है कि वे सुरक्षित स्‍थानों में शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।