ईद पर कोरोना से जूझ रहे लोगों की सेहतमंदी की विशेष दुआ की

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। कोरोना वायरस के संकट में देश और झारखंड में पाबंदियों के बीच भाईचारे और प्रेम को बढ़ावा देने वाला पर्व ईद उल फितर का त्योहार मनाया। लगातार दूसरे वर्ष ईद का त्योहार पर ईदगाहों या मस्जिदों में एकजुट होकर नाज नहीं पढ़ सके। ना ही अपने दोस्त और रिश्‍तेदारों के साथ मिलना जुलना कर सके।

ईद के दिन ईदगाहों व मस्दिजों में नमाज अदा करने का रिवाज है, लेकिन झारखंड में चल रहे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की वजह से धार्मिक स्थलों पर जाने की पाबंदी है। कई क्षेत्र के हजारों मुस्लिमों के लिए ईद-उल-फितर कोरोना संक्रमण के कारण उदासी से भरा रहा। इस बार ईद का त्योहार घरों में रहकर ही लोगों ने मनाया। घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने ईद की नमाज अदा की। कोरोना से जूझ रहे लोगों की सेहतमंदी के लिए विशेष दुआ की गयी।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, जिला परिषद सदस्य मोजिबुल अन्सारी, हकीम अन्सारी, झामुमो के वरीय नेता जावेद अख्तर अन्सारी, मदन कुमार महतो, सेक्रेट्री सउद अन्सारी, शकिल अन्सारी, सदर अब्दुल रशीद ने लोगों को ईद की बधाई दी।