15 मई, 2021
? मेष
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। प्रमाद नहीं करें। रोजगार में वृद्धि होगी। मेहनत का फल भरपूर प्राप्त होगा।
? वृष
धन में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अतिथियों का आगमन होगा।
? मिथुन
प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में नहीं पड़ें। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा पूर्णत: सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा।
? कर्क
तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा नहीं दें। पुराना रोग उभर सकता है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास नहीं करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
? सिंह
अपनों द्वारा किया गया कार्य प्रयास सफल होगा। यात्रा से लाभ होगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। झंझटों में नहीं पड़ें। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद से बचें।
??? कन्या
अभी के कार्य का भविष्य में लाभ मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। काम में मन लगेगा। जल्दबाजी से बचें। आय में वृद्धि होगी।
⚖ तुला
पूजा पाठ और तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम लेने का साहस कर पाएंगे। आय के नये स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। उच्चाधिकारी के कोपभाजन बन सकते हैं।
? वृश्चिक
मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों से अपेक्षा नहीं करें। जल्दबाजी से बाधा संभव है। चिंता और तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा।
? धनु
अपनों के सहयोग से लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी।
? मकर
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में सामंजस्य बैठाएं। निवेश शुभ रहेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। अपनों से बिगाड़ नहीं करें।
? कुंभ
परीक्षा व प्रतियोगिता में लाभ की स्थिति निर्मित होगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। नौकरीपेशा विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। बड़ों से मार्गदर्शन लें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? मीन
माता से अनबन होगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों से अपेक्षा दु:ख का कारण बनेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।