उपायुक्‍त ने कई एएसओ, बीएसओ और एमओ का रोका वेतन, देखें सूची

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • ग्रीन कार्ड वितरण और धोती साड़ी योजना को लेकर उपायुक्त ने दिये आवश्यक आदेश

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने खाद्य आपूर्ति से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा 12 जनवरी को की। वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग, सभी सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त ने एजेंडावार समीक्षा करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक जिला पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शत प्रतिशत वितरण नहीं होने पर नाराज

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जुलाई एवं सितंबर 2021 में आवंटित चीनी और नमक का शत प्रतिशत वितरण नहीं करने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। कार्य में लापरवाही पर उपायुक्त ने संबंधित एएसओ, बीएसओ और एमओ के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया।

ससमय खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कोरोना काल में ससमय खाद्यान्न का उठाव और वितरण सुनिश्चित करायें। खाद्यान्न वितरण में अच्छा कार्य करने वालों प्रखंडों की उपायुक्त ने प्रशंसा भी की।

खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की समीक्षा

बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने पीएमजीकेवाई और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवंटित खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की। उन्होंने प्रखंडवार सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से आवंटित खाद्यान्न का ससमय शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

ग्रीन कार्ड अनाज वितरण की भी समीक्षा

उपायुक्त ने सरकार की महत्वकांक्षी झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत हरा राशन कार्ड लाभुको के बीच अनाज वितरण की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से कहा कि हरा राशन कार्डधारियों के बीच हर महीने खाद्यान्न का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा की

आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत आधार सीडिंग करने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त द्वारा दिया गया। उन्होंने वैसे लाभुक या कार्डधारी जिनका आधार अभी तक राशन कार्ड में सीड नहीं किया गया है उसे जल्द से जल्द सीड कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने गलत तरीके से किये गये आधार सीडिंग को हटाने का भी आदेश दिया।

इनके वेतन पर लगी रोक

राकेश वर्मा, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची

रविन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची

बिरेन्द्र कुमार सिंह, पणन पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची

प्रभु नारायण महतो, पणन पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची

बिरेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, ओरमांझी

मिथिलेश सिन्हा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नामकुम

जोसेफ किन्डो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, चान्हो

रामपुकार प्रजापति, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, खलारी

आशीष खलखो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, तमाड़

मनोज कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, रातू

मुकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बुंडू

अवनी कान्त झा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बेड़ो

मोंका भेंगरा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अनगड़ा

प्रभु नारायण महतो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगड़ी

रंजन कुमार गुप्ता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मांडर