Jharkhand : सर्दी को लेकर मौसम केंद्र ने किया ये खुलासा

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्‍म हो गया है। रविवार से आसमान साफ हो गये हैं। धूप निकलने लगी है। हवा की गति तेज हो गई है। लोगों में इस बात की चर्चा आम हो गई है कि आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ेगी। इस बारे में रांची स्थित मौसम केंद्र ने 16 जनवरी को जारी बुलेटिन में इसका खुलासा कर दिया है।

दो दिन तक कोहरा संभव

मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे कम तापमान गोड्डा केवीके में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्‍य में अगले दो दिनों कहीं-कहीं सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाये रहने की संभावना है।

तापमान 2 डिग्री गिरेगा

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। उसके बाद अगले 3 से 4 दिन तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना है। सोमवार को पूरे राज्‍य का न्‍यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्‍मीद है।