झारखंडः पत्नी की हत्या कर 12 दिन शव के साथ रहा पति, बदबू फैली, तो मामला आया सामने…

झारखंड देश
Spread the love

रांची। झारखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर बड़काटोली में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी की घर में हत्या कर दी और 12 दिनों तक शव को अपने घर में रखा। इस दौरान वह पत्नी के शव के साथ ही सोता रहा।

जब शव की दुर्गंध आने लगी तब उसके घर गांव के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि शव सड़ चुका है और आसपास कीड़े घूम रहे हैं। तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और कार्रवाई की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। शख्स अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता रहता था। पत्नी ने यह बात उसने अपने मायके वालों को बताई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, तीन जनवरी के बाद महिला को गांव के लोगों ने घर से बाहर निकलते नहीं देखा। उसके बाद अचानक घर से बदबू आने लगी तो पता लगा कि वह मर चुकी है।