संप्रदायवाद की राजनीति कर रहा है विपक्ष, सकारात्मक विरोध ही उचित : मिथिलेश ठाकुर

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार के एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि विपक्ष संप्रदायवाद की राजनीति कर रहा है। यह कहीं से भी उचित नहीं है। यह आदेश विधानसभा की परंपरा के अनुरूप है। वे विधानसभा में नमाज के लिए अलग कक्ष आवंटित करने पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे हंगामा पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

ठाकुर ने कहा है कि राज्य गठन से पूर्व ही पृथक नमाज कक्ष की व्यवस्था सचिवालय कर्मियों के लिए की गई है। दल विशेष के लोग बेवजह इस मामले को संप्रदायिक रंग दे रहे हैं। पूर्व में भाजपा के तीन-तीन अध्यक्ष रह चुके हैं। उस समय भी यह परंपरा रही है। विधानसभा में होली मिलन, सरहुल, विश्वकर्मा पूजा की भी परंपरा रही है।

मंत्री ने कहा कि सरहुल के लिए मांदर की भी खरीदारी हुई है। सभा संचालन के लिए अध्यक्ष का विशेषाधिकार होता है। इस अधिकार का हनन करना अनुचित एवं अस्वीकारनीय है। इस आदेश को संप्रदायिक रंग देना कहीं से आर उचित नहीं है। विपक्ष सकारात्मक राजनीति करें। उक्त आदेश का विरोध बिल्कुल निराधार है।