अतिवादी संगठनों की अलोचना का मुंहतोड़ जवाब देगा अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

जमुआ (गिरि‍डीह)। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनिल पाण्डेय की अध्यक्षता में रविवार को धनवार प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हुई। संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष रवि पाण्डेय ने किया। भगवान परशुराम और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बैठक की कार्रवाई शुरू हुई।

मुख्य अतिथि महासंघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि विश्व बंधुत्व, शांति, समृद्धि, सद्भाव की दिशा में ब्राह्मण समाज सर्वस्व समर्पित रहा है। राष्ट्र नवनिर्माण में ब्राह्मण समाज की अग्रणी भूमिका रही है। इतिहास साक्षी है। सभी को अपने हक, अस्मिता की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने का संवैधानिक अधिकार है। सामुदायिक सहभागिता से ही कुरीतियों का उन्मूलन कर समाज का सशक्तिकरण संभव है। समयानुकूल संत सुदामा, भगवान परशुराम का भी स्वरूप ब्राह्मण को धारण करना होगा।

बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किये गये। पदधारियों ने कहा कि समाज, राष्ट्र, विश्व को दशा और दिशा प्रदान करने वाले ब्राह्मण समाज सरकार की दोहरी नीति के कारण शोषित, उपेक्षित है। अतिवादी संगठनों द्वारा ब्राह्मण समाज की आलोचना का मुंहतोड़ प्रत्युत्तर देने का निर्णय लिया गया।

प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से प्रखंड प्रभारी दीपक ओझा, सह प्रभारी मानव शास्त्री, संगठन मंत्री सुषेण पाण्डेय, प्रखंड प्रवक्ता विद्याभूषण पाण्डेय, कानूनी सलाहकार शंकर ओझा, महासचिव अनंत पाण्डेय और आशुतोष पाण्डेय को बनाया गया। इस अवसर पर रवि कुमार पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, लक्ष्मी उपाध्याय, मिथलेश तिवारी सहित अन्‍य मौजूद थे।