आज दिल्ली में भारतीय थल सेना दिवस की धूम, धनबाद के कर्नल जेके सिंह सुनाएंगे गौरव गाथा…

झारखंड देश
Spread the love

धनबाद। आज शनिवार 15 जनवरी, 2022 को 74वां भारतीय थल सेना दिवस मनाया जा रहा है। साल 1942 में पहले भारतीय सैन्य अफसरों को एक यूनिट कमांड करने का मौका मिला था। जबकि 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस ब्रुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी। फ्रांसिस ब्रुचर भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ थे। केएम करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। उसी समय से 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।

इस माैके पर दिल्ली के करियाप्पा परेड मैदान में विशेष परेड का आयोजन होता है। इस दिन की शुरुआत इंडिया गेट पर बनी अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने से होती है। सेना के अत्याधुनिक हथियारों और टैंक-मिसाइल, जैसे साजो-सामान प्रदर्शित किए जाते हैं। सेना के सभी छह मुख्यालयों में परेड आयोजित होती है। सेना अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करती है।

इस बार का आयोजन धनबाद और झारखंड के नजरिए से बहुत खास है। धनबाद निवासी एसएपी-2 बटालियन झारखंड के कमांडेंट सह बाल सुधार गृह के राज्य नोडल पदाधिकारी कर्नल जेके सिंह परेड में हिंदी कमेंट्री करेंगे।