भाजपा के पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े, चालक को पीटा

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

कोडरमा। भाजपा के पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला हुआ है। उनके गाड़ी के शीशे तोड़ दिये गये। गाड़ी में लगे बोर्ड को उखड़ा गया। चालक की पिटाई की गई। अंगरक्षक के साथ भी बदतमीजी की गई। पूर्व सांसद ने थाने में लिखित शिकायत की है। यह घटना झारखंड का है।

जानकारी के मुताबिक झारखंड के कोडरमा के पूर्व सांसद प्रो रविंद्र राय की गाड़ी पर भाषा का आंदोलन कर रहे लोगों ने हमला किया। वह बोकारो होकर धनबाद जा रहे थे। इस दौरान बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी हमला किया गया है।

गाड़ी के शीशे तोड़ दिये। सांसद के साथ चल रहे अंगरक्षक से साथ भी मारपीट की कोशिश की गयी। किसी तरह बीच बचाव किया गया। पूर्व सांसद के वाहन में लगे बोर्ड को उखड़ा दिया गया। वाहन चला रहे चालक की पिटाई की गयी।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर चास मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची। उसने उपद्रवियों को शांत कराया। मामले को लेकर रविंद्र राय ने चास मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।