रात में गहरी नींद में सोये थे आप नेता, सुबह जागे तो उड़ गये होश

अपराध झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

जमुआ (गिरि‍डीह)। आप नेता और उनका परिवार रात में गहरी नींद में सोये थे। सुबह जागने पर उनके होश उड़ गये। उन्‍होंने तुरंत इसकी लिखित सूचना थाना को दी। पुलिस मामले की छानबीज में जुट गई है। यह घटना झारखंड के गिरिडीह जिले का है।

जानकारी के मुताबिक जिले के जमुआ थाना अंतर्गत चांदडीह निवासी सह आप नेता अमित कुमार शुक्रवार रात सपरिवार गहरी नींद में सोये थे। रात करीब 1 बजे चोर उनके घर घुस गये। चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल (JH02AP-8245),धान खरीदी के लिए रखी गई नकद 1.25 लाख रुपए, डिक्की और घर में रखे महत्वपूर्ण कागजात लेकर फरार हो गये।

सुबह जब सुबह सोकर उठे, तब चोरी की घटना से वाकिफ हुए। इसके बाद उनके होश उड़ गये। उन्‍होंने इसकी शिकायत थाने में कही। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने कहा कि आवेदन मिला है। अज्ञात अपराधियों पर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मामले का जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा।

भुक्तभोगी आप नेता अमित कुमार ने आक्रोश भरे लहजे में कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बेखौफ होकर वे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को सजग रहते हुए अपराधियों पर नकेल कसने की जरूरत है। पुलिस से पब्लिक का दिनोंदिन विश्वास उठता जा रहा है।