वायु सेना ने CDS रावत के हेलीकाप्‍टर दुर्घटना की वजह का किया खुलासा

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। वायु सेना ने CDS जेनरल विपिन रावत के हेलीकाप्‍टर दुर्घटना की वजह का खुलासा कर दिया है। जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की गई थी। उसने कुछ सिफारिशें भी की है। इसकी समीक्षा की जा रही है।

जानकारी हो कि 8 दिसंबर, 2021 को Mi-17 V5 हेलीकाप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था। इसमें सीडीएस रावत, उनकी पत्‍नी सहित और अन्य की मौत हो गई थी। इसमें ट्राई-सर्विसेज कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई थी। उसने अपने प्रारंभिक निष्कर्षों में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का विश्लेषण किया।

वायु सेना के मुताबिक दुर्घटना मौसम में अप्रत्याशित परिवर्तन के कारण हुआ था, जिसके कारण पायलट का भटकाव हुआ। अपने निष्कर्षों के आधार पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने कुछ सिफारिशें की हैं, जिनकी समीक्षा की जा रही है।

वायु सेना ने साफ किया कि हेलीकाप्टर खराब मौसम की कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें कोई साजिश नहीं थी। मैकेनिकल गड़बड़ी आदि नहीं हुई।