पंजाब: आईफोन की वजह से हुआ शख्स का कत्ल, बेचने गया तो म‍िली मौत

देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब के अमृतसर में एक मर्डर हो गया, जहां हत्या की वजह एक आईफोन बना। अमृतसर ज‍िले के गांव गुजरपुरा में रव‍िवार को हुई थॉमस की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।

कत्ल की वजह एक आईफोन था जो मृतक बेचने गया था। खरीदने वाले आरोपी का आईफोन देख कर मन बदल गया। पैसे देने की बजाए उसने थॉमस का कत्ल कर शव को खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह बेचने के लिए घर से निकला था और आरोपी सनी के पास गया था। सनी ने आईफोन का सौदा कर लिया और पैसे देने के समय उसकी नीयत बदल गई। उसने थॉमस का कत्ल कर उसके शव को खेतों में फेंक दिया।

सनी को गिरफ्तार कर उसके पास से आईफोन बरामद कर लिया है। इस मामले में गहन जांच की जा रही है। अगर इस कत्ल में कोई और दोषी पाया गया तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।