Jharkhand : चार महीने के लिए बदला सरकारी स्‍कूलों का समय

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड के सरकारी स्‍कूलों का समय चार महीने के लिए बदल गया है। इस दौरान मात्र तीन घंटे ही विद्यार्थियों की पढ़ाई होगी। इस संबंध में विभिन्‍न जिलों में आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा 12 जनवरी, 2021 को प्राथमिक विद्यालयों का अवकाश तालिका जारी किया गया है। उक्त के आलोक में शीतकालीन (माह नवंबर से फरवरी तक) अवधि में विद्यालय की समय सारणी प्रातः 09 बजे से पूर्वाहन 03 तक होगा।

शनिवार (उर्दू विद्यालय में गुरुवार) को प्रातः 09 से पूर्वाहन 12:30 बजे तक पूर्व की भांति संचालित होगी। यह आदेश सभी राजकीयकृत प्राथमिक/ मध्य एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित ) और उत्क्रमित नव प्राथमिक विद्यालय में लागू होगा। विद्यालय में छात्र/छात्राओं के पठन-पाठन का कार्य पूर्व की भांति अपराह्न 12 बजे तक ही किया जायेगा।