उम्रकैद की सजा काट रहे हत्‍यारे से रोमांस करती नजर आई महिला जज, CCTV में कैद हुआ नज़ारा

दुनिया
Spread the love

अर्जेंटीना। जेल से कैदियों के तमाम कारनामे सामने आते रहते हैं। अर्जेंटीना की एक जेल से एक ऐसा नजारा सामने आया है जो कल्पना से लगभग परे है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में एक ऐसा रोमांस कैद हो गया, जेल में कैद एक हत्या आरोपी कैदी से वहां की जज इश्क फरमाती नजर आईं। इतना ही नहीं उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वे कैदी को किस करती नजर आ रही हैं।

दरअसल, यह घटना अर्जेंटीना के दक्षिणी प्रांत स्थित एक जेल से सामने आई है। यहां एक हत्या के केस में क्रिस्टियन बस्टोस अपराधी दोषी साबित हो चुके हैं। उसने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह कैदी अभी सजा काट रहा है उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस दौरान मारियल सुआरेज नाम की जज जेल में कैदी से मिलने जाया करती थीं।

उन्होंने बताया कि केस की स्टडी के लिए वे उससे मिलने जाती थीं। इतना ही नहीं उस जज ने कुछ दिन पहले बस्टोस के लिए उम्रकैद की सजा का विरोध किया था। मारियल जजों के पैनल का हिस्सा थीं, जो यह तय करती थीं कि क्या बस्टोस को 2009 में अधिकारी लिएंड्रो ‘टीटो’ रॉबर्ट्स की हत्या के लिए उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल अब उस वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कैदी भी पहले पुलिस में काम करता था, लेकिन कई सालों से जेल में बंद है।