अनजान शख्स के घर डेट पर पहुंची लड़की, उसी वक्त लग गया लॉकडाउन जानें आगे क्या हुआ…

दुनिया
Spread the love

चीन। ज़िंदगी में अगले पल क्या होने वाला है, ये हममें से कोई नहीं जानता। कई बार हमारी ज़िंदगी को बदल देने वाली कोई घटना होने जा रही होती है और हम इससे बेखबर रहते हैं। चीन में एक लड़की के साथ भी ऐसा ही हुआ.

उसे एक ब्लाइंड डेट पर जाते हुए ये बिल्कुल नहीं पता था कि उसे एक अनजान शख्स के साथ घर में बंद होना पड़ेगा। ये घटना चीन के झेंगज़ाउ शहर में रहने वाली की वांग नाम की लड़की के साथ हुई। वो अपनी शादी के लिए कुछ लड़के देख रही थी।इनमें से एक लड़के से जब वो मिलने पहुंची, तो सरकार ने उसी वक्त शहर में लॉकडाउन लगा दिया।

इसकी वजह से लड़की को उसी अनजान लड़के साथ ही एक घर में रहना पड़ा। अब लड़की इससे जुड़े हुए अनुभव सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा कर रही है। The Paper की रिपोर्ट के मुताबिक वांग के घरवालों ने उसकी शादी के लिए जो लड़के शॉर्टलिस्ट किए थे, उनमें से ही एक लड़के को मिलने वे झेंगज़ाउ शहर आई थी।लड़के ने वांग को अपने घर डिनर पर बुलाया था।

अब वांग इस अनुभव से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इसमें लड़का अपनी मेहमान की पूरी आवभगत करता दिखाई दे रहा है। वो घरेलू काम करने के साथ-साथ खाना भी बनाता है और लैपटॉप से ऑफिस का काम भी निपटाता है।