झारखंड में दिखा हिमाचल और कश्‍मीर जैसे नाजारा, देखें वीडियो

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में हिमाचल और कश्‍मीर जैसा नाराजा दिखा। बुधवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आकाश में बादल छा गये। गर्जन के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान कई जगह बर्फबारी हुई।

झारखंड की राजधानी रांची के कांके में बर्फबारी हुई। कांके स्थित बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय में खबर बर्फबारी हुई। यहां कई जगहों पर बर्फ की चादर बिछ गई। आकाश से गिर रहे बर्फ का नाजारा काफी आकर्षक लग रहा था।

बर्फबारी की जानकारी मिलते ही लोग कमरों से निकल कर घर के बालकोनी में आ गये। काफी लोगों ने इस मनमोहक दृश्‍य को अपने मोबाइल में कैद किया। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि कई बार रांची में बर्फबारी हुई है, लेकिन आज का नाराजा काफी अलग था।