Jharkhand : सामान्‍य से 6 डिग्री सेल्‍स‍ियस तक नीचे है प्रमुख शहरों का तापमान

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • सबसे अधिक गिरावट बोकारो में हुआ दर्ज
  • आज सबसे कम तापमान डालटनगंज का

रांची। झारखंड में सर्दी का प्रकोप बड़ा है। न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। राज्य में के प्रमुख शहरों का तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया जा रहा है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने 21 दिसंबर के बुलेटिन में दी है।

तापमाम कम रहने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। धूप खिली रहेगी। अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान चाईबासा में 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान डालटेनगंज में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभिन्न शहरों का न्यूनतम और सामान्य से परिवर्ति‍त तापमान

शहरन्‍यूनतम तापमानसामान्‍य से परिवर्तन
रांची7.2-2.4
जमशेदपुर7.6-4.1
डालटनगंज6.1-3.4
बोकारो                   6.2-6.1
चाईबासा5.0-5.0

(नोट : तापमान एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के हैं। आंकड़ा डिग्री सेल्सियस में)

कांके का तापमान बढ़ा

राजधानी रांची के समीप स्थित कांके के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर को यहां का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 दिसंबर को यह 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में लगभग 1.0 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली है। वातावरण में कंनकनी महसूस की जा रही है। अब भी लोग घरों में अलाव का सहारा ले रहे हैं।