train

तीर्थ यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव

झारखंड
Spread the love

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे का रांची मंडल तीथ यात्रियां के लिए स्‍पशल ट्रेन चलाएगा। रांची-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-रांची तीर्थ यात्री स्पेशल ट्रेन है। यह ट्रेन इन रूटों से होकर जाएगी।

मंडल के मुताबिक ट्रेन संख्या 08611 तीर्थ यात्री स्पेशल ट्रेन 12 दिसंबर, 2021 को 7 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा एवं बक्सर स्टेशन पर यात्रियों के ट्रेन में चढ़ने के लिए ठहराव होगा। ट्रेन का 14 दिसंबर, 2021 को 3.15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पर आगमन होगा।

यह ट्रेन 15 दिसंबर, 2021 को 23.25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से प्रस्थान करेगी। यह 16 दिसंबर को 13 बजे हरिद्वार पहुंचेगी और 17 दिसंबर, 2021 को हरिद्वार से 22:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसका मथुरा आगमन 8.30 बजे होगा। पर्यटक ठहराव के बाद प्रस्थान 23.00 बजे होगा। फैजाबाद आगमन 11.20 बजे होगा। पर्यटक ठहराव के पश्चात प्रस्थान 19.05 बजे होगा।

इस ट्रेन का पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा, चितरंजन, धनबाद एवं बोकारो स्टील सिटी में यात्रियों के उतारने के लिए ठहराव होगा। ट्रेन 20 दिसंबर, 2021 को 17.45 बजे रांची आगमन होगा।