जुलाई और अगस्‍त का राशन गटक गए डीलर, जांच कर दिलाने की मांग

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के पीडीएस लाभुक भूखे पेट सोने को मजबूर हो गए हैं। इसके लिए झारखंड सरकार के साथ-साथ यहां की बेलगाम जन वितरण प्रणाली जिम्मेदार है। भाजपा किसान मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे और कांडी पंचायत के पूर्व मुखिया एवं भाजपा नेता विनोद प्रसाद ने उक्‍त बातें कही।

भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार बताए कि अगस्त में का राशन कहां गया। लाभुकों को क्यों नहीं मिला। गढ़वा जिला वर्षों से भीषण अकाल से जूझ रहा है। ऐसे में महीनों से गरीबों का राशन बंद है। कई डीलर जुलाई में लाभुकों का अंगूठा लगवाकर राशन गटक लिए। जिस राशन के लिए लाभुक प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा-लगा कर थक चुके हैं। कांडी, लमारी, पतीला जैसे कई गांवों के लाभुकों की शिकायत है कि डीलर अंगूठा लगवाकर जुलाई महीने का राशन नहीं दे रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि इस बीच लाभुक अनाज के अभाव में चौतरफा मार झेल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि सोना सोबरन योजना के तहत मिलने वाली साड़ी, लुंगी और धोती भी नहीं बांटी गयी है। जन वितरण प्रणाली की सभी त्रुटियों की जांच कराकर लाभुकों तक उनके हक की सामग्री दिलाई जाए।

भाजपा नेताओं ने उपायुक्त और झारखंड सरकार से मांग की है कि जुलाई व अगस्त माह के राशन की जांच करा कर लाभुकों में वितरण कराई जाए। उधर, डीलर द्वारा कहा जा रहा है कि अगस्त माह का राशन हमलोगों को नहीं मिला है। मौके पर मंडल महामंत्री शशि रंजन दुबे, शिवकुमार राम, ललन राम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।