Jharkhand : मौसम केंद्र ने फिर जारी की तात्कालिक चेतावनी, इन जिलों में होगा असर

झारखंड
Spread the love

रांची। मौसम केंद्र, रांची ने तत्कालिक चेतावनी जारी की है। उसने कहा है कि 10 मार्च को आने वाले दो से तीन घंटों में कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

केंद्र के मुताबिक इसका असर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबार, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, चतरा, हजारीबाग, रांची, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में पड़ सकता है। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क किया है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य  होने का इंतजार करें।