अमेरिका में भीषण तूफान ने मचाई भारी तबाही, 100 से भी अधिक लोगों की मौत

दुनिया
Spread the love

अमेरिका। बड़ी और दुखद खबर अमेरिका से आयी है। शुक्रवार-शनिवार की रात एक साथ आये विभिन्न साइक्लोन के आपस में जुड़ जाने की वजह से कम से कम पांच राज्यों में भीषण तबाही मची है। अब तक सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या लोग मलबे में फंसे हैं।

साइक्लोन का ग्राउंड जीरो मेफील्ड को माना जा रहा है। सबसे अधिक तबाही यहीं मची है। मेफील्ड में एक मोमबत्ती फैक्टरी के गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। इलिनोइस राज्य में अमेजन कंपनी का एक वेयरहाउस ध्वस्त हो गया है, जिसके मलबे में करीब 100 कर्मचारी दब गए हैं। इसी तरह आर्कन्सास में एक नर्सिंग होम की बिल्डिंग ढहने से 20 लोग दब गए, जिनमें 2 की मौत हो गई।

मेफील्ड शहर की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें भयानक तबाही दिखाई दे रही है। शहर के अधिकांश घर ध्वस्त हो चुके हैं और जगह-जगह लोहे के खंभे आदि मुड़े हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि यहां तूफान की गति 200 मील प्रति घंटा के आसपास रही होगी। तूफान की इस गति को बेहद खतरनाक माना जाता है।