प्रेमिका को प्यार का सबूत देने के लिए प्राइवेट पार्ट पर लगाया ताला : खतरे में पड़ी जान !

दुनिया
Spread the love

थाईलैंड। प्यार में लोग अकसर पागलपन की हदें भी पार कर जाते हैं, पर कुछ लोग तो जुनून में कुछ ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जो अजीबोगरीब होने के साथ ही उनकी जान के लिए आफत बन जाती हैं। थाईलैंड में एक ऐसा ही अजीब मामला सामने आया है।

लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स अपनी प्रेमिका को यह दिखाने के लिए कि वो उससे कितना प्यार करता है, अपने प्राइवेट पार्ट पर ताला लगा लिया। पीड़ित शख्स की मां ने बताया कि उसे जिस दिन इस बारे में पता चला उसके ठीक दो दिन पहले शख्स की प्रेमिका घर आई थी। वो अपनी पढ़ाई के लिए दूसरे शहर जा रही थी। इसी बात को लेकर शख्स परेशान था और अपनी प्रेमिका को अपने प्यार पर विश्वास दिलाना चाहता था।

उसने प्रेमिका के सामने ही अपने प्राइवेट पार्ट पर ताला जड़ दिया था। दो दिन बाद उसके कमरे से मां ने दर्द से कराहने की आवाजें सुनी। जब मां कमरे में गई तो नज़ारा देख कर हैरान रह गई। उसने देखा कि उसका बेटा दर्द से छटपटा रहा। उसने तुरंत अपने बेटे की हालत समझी और उसे लेकर अस्पताल पहुंची.

वहां डॉक्टर्स ने पाया कि शख्स का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह सूज गया है। 48 घंटे तक ताला लगे रहने की वजह से उसके जेनिटल्स सूज गए थे। तुरंत डॉक्टर्स ने ताले की चाभी मंगवाई और लॉक खोला। कुछ समय तक शख्स को अस्पताल में अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया। इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है।